जालंधर. राधास्वामी डेरा ब्यास के मुखी जसदीप सिंह गिल शुक्रवार को जालंधर पहुंचे। उन्होंने मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट पहुंचकर डेरा ब्यास के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता कृष्णा तलवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जालंधर पहुंचने के दौरान डेरा ब्यास से जुड़े अनुयायी और संस्था से संबंधित लोग भी श्मशान घाट में मौजूद रहे। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किया गया था
अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचे जसदीप सिंह
सुनील तलवाड़ की माता कृष्णा तलवाड़ का शुक्रवार सुबह निधन हुआ था। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कृष्णा तलवाड़ के परिवार का डेरा ब्यास से लंबे समय से जुड़ाव बताया जा रहा है। निधन की जानकारी मिलने के बाद जसदीप सिंह गिल परिवार से मिलने और शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।
परिवार और करीबियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
कृष्णा तलवाड़ के निधन से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार और करीबी लोग भी शामिल हुए और उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। जसदीप सिंह गिल ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।
- 25 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिपुंड-बिल्व पत्र, शीश पर पुष्पमाला से बाबा का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 25 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- पटना में पुलिस और अपराधी की बीच मुठभेड़, मर्डर के आरोपी को दौड़ाकर मारी गोली
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 25 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Morning News Brief: Jio IPO ने एक साथ ध्वस्त किए 12 रिकॉर्ड; 4 साल बाद अचानक दिल्ली PHQ पहुंचे गृह मंत्री शाह

