टीवी से अपने करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान (Radhika Madan) ने अब बॉलीवुड में भी अपनी पकड़ बना लिया है. वहीं, अब वो जल्द ही शकुन बत्रा के निर्देशन बन रही वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में एक्टर अली फजल (Ali Fazil) के साथ नजर आने वाली हैं. इस सीरीज के प्रीमियर से पहले एक्ट्रेस ने इस सीरीज में उन्हें ये रोल कैसे मिला इस बात का खुलासा किया है.

‘लस्ट स्टोरीज 3’ के लिए राधिका मदान ने मांगा था ऑडिशन
बता दें कि राधिका मदान (Radhika Madan) ने बताया कि वो शकुन बत्रा की बहुत बड़ी फैन हैं और इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने खुद काफी कोशिश की थी. उन्होंने कहा- ‘जब मुझे ‘लस्ट स्टोरीज 3′ के बारे में पता चला, तो मैंने खुद ऑडिशन देने की रिक्वेस्ट की थी और भगवान की कृपा से मुझे यह रोल मिल गया. इस इंडस्ट्री में हर रोल के लिए बहुत लोग लाइन में खड़े रहते हैं. अगर मैं औसत परफॉर्मेंस दूंगी, तो मेरे पास ऐसा कोई नहीं है जो कहे कि कोई बात नहीं, हम तुम्हें दूसरा मौका देंगे. अगर मुझे यहां टिके रहना है, तो हर बार खुद को साबित करना पड़ेगा.’
‘मुझे इसमें कोई ईगो नहीं है’
एक्ट्रेस राधिका मदान (Radhika Madan) ने आगे कहा कि अब वो ऐसे मुकाम पर हैं जहां उन्हें कई प्रोजेक्ट्स ऑफर होते हैं, लेकिन अगर किसी खास रोल के लिए लोग उनके बारे में नहीं सोचते, तो वो खुद ऑडिशन मांगने में बिल्कुल झिझक महसूस नहीं करतीं. उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे किसी रोल के लिए ऑडिशन मांगना पड़ता है, तो मैं आराम से मांगती हूं. मुझे इसमें कोई ईगो नहीं है.’
सरनेम की वजह किया जाता था रिजेक्ट
उन्होंने कहा, ‘मुझे दिक्कत तब होती है जब मुझे सिर्फ मेरे सरनेम की वजह से ऑडिशन का मौका ही नहीं दिया जाता. अगर ऑडिशन के बाद रिजेक्ट हो जाऊं, तब भी मुझे सुकून रहता है कि मैंने अपना 100% दिया. अगर मुझे फिर से लाइन में लगना पड़े, तो उसमें भी मुझे कोई शर्म नहीं है. मैं एक एक्टर हूं और अपने काम के लिए जो करना पड़े, करूंगी. मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैंने ऐसे समय में इंडस्ट्री में कदम रखा, जब महिला किरदार ज्यादा डेवलप हो रहे थे. मैं उन सभी महिलाओं को क्रेडिट देना चाहती हूं जिन्होंने हमारे लिए ये रास्ता बनाया. अब मैं बस उस विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हूं.’
राधिका मदान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो राधिका मदान (Radhika Madan) को आखिरी बार एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) स्टारर फिल्म ‘सुभेदार’ (Subedar) में देखा गया था. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

