रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. रायबरेली पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय लुटेरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया. नसीराबाद और बछरावां में हुई पुलिस मुठभेड़ में पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो बदमाशों, सूरज और मार्को के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नसीराबाद में वाहन चेकिंग के दौरान एक ईको गाड़ी और मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में अपराधी सूरज के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें : चले थे एनकाउंटर करने, पहुंच गए जेल! ईद मिलन में भड़काऊ भाषण देने वाले AIMIM के 3 नेता गिरफ्तार, 6 पर मुकदमा दर्ज, अन्य नेताओं को ढूंढ रही पुलिस
इसी बीच, कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर जिले की अन्य पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया. बछरावां इलाके में ईको गाड़ी सवार अन्य शातिर बदमाशों को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए अन्य बदमाशों में मनीष, पिंटू और अनिकेत शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से एक ईको स्पोर्ट कार, एक मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.
एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश अंतर्जनपदीय लुटेरों के गिरोह के सदस्य हैं. इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है और इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाने में जुटी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

