रविंद्र भारद्वाज, रायबरेली. मुंशीगंज-डलमऊ रोड पर स्थित एम्स के पास बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. एक चौंकाने वाले मामले में, बिजली कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखते हुए, एक गुजरते हुए टैंकर का इस्तेमाल बिजली लाइन ठीक करने के लिए किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विभाग की घोर लापरवाही और कर्मचारियों की जान जोखिम में डाल रहा है.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिजली लाइन में खराबी आने के बाद, कर्मचारियों ने किसी उचित उपकरण या सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के बजाय, सड़क से गुजर रहे एक टैंकर को रोक लिया. इसके बाद, वे उसी टैंकर पर खड़े होकर केबल ठीक करने का प्रयास करते दिखे. यह दृश्य न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति विभाग की उदासीनता को दर्शाता है .

इसे भी पढ़ें : ‘UP में 22 हजार स्कूल बंद’ के आरोप पर फूटा योगी सरकार का गुस्सा, मंत्री संदीप सिंह ने खोली अखिलेश के दावे की परतें

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने विभाग की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत की कड़ी निंदा की है. उनका कहना है कि जब विभाग के पास उचित उपकरण और प्रशिक्षित कर्मचारी हैं, तो ऐसी खतरनाक विधियों का सहारा क्यों लिया जा रहा है? यह घटना दर्शाती है कि विभाग अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति कितना लापरवाह है.