Raghav Chadha Become Voter in Delhi: पंजाब में वोटर लिस्ट से नाम कटने के 6 दिन के अंदर बीजेपी सांसद राघव चड्ढा दिल्ली के वोटर बन गए हैं। जी हां… पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जुड़ गया है। राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जुड़ने पर आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) भड़क गई है। AAP ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है। आप ने कहा कि SIR में खुलेआम बीजेपी की दादागिरी चल रही है।

दरअसल राघव चड्ढा पहले पंजाब के वोटर थे। 2 सितंबर को चुनाव आयोग ने पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में उनका नाम नहीं था। । चुनाव आयोग की तरफ से जारी पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम के आगे ‘Permanently Shifted’ लिखा गया था। वहीं 6 दिन बाद राजधानी दिल्ली की जारी मतदाता सूची में राघव चड्ढा का नाम दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल है। वहीं अब इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल उठाए हैं।

राघव चड्ढा का नाम दिल्ली के वोटर लिस्ट में जुड़ने पर आप पार्टी ने चुनाव आयोग से इसको लेकर स्पष्टी करण मांगा है। AAP नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को उठाया। पार्टी का कहना है कि 3 सितंबर को राघव चड्ढा ने AAP पर पंजाब से वोट कटवाने का आरोप लगाया और 7 सितंबर को चुनाव आयोग ने दिल्ली की वोटर लिस्ट में उनका नाम जोड़ दिया। पार्टी ने सवाल किया कि 7 सितंबर को राघव चड्ढा का नाम किस नियम और किस प्रक्रिया के तहत दिल्ली के वोटर लिस्ट में जोड़ा गया? AAP नेताओं आरोप लगाया कि राघव चड्ढा का नाम राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में तय प्रक्रिया का पालन किए बिना जोड़ा गया है।

SIR में खुलेआम बीजेपी की दादागिरी चल रही है

AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के जरिए फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को दिल्ली का वोटर बना दिया है। जबकि 3 सितंबर तक राघव चड्ढा पंजाब के वोटर थे। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को आए दिल्ली के डाफ्ट रोल में राजेंद्र नगर बूथ पर सिर्फ 746 वोट थे, लेकिन बाद में 767वां वोट राघव चड्ढा का जोड़ दिया गया, जो संभव ही नहीं था। उन्होंने कहा कि 3 सितंबर को राघव चड्ढा ने खुद दावा किया था कि वह पंजाब के वोटर हैं और AAP सरकार ने पंजाब के ड्राफ्ट रोल से उनका नाम कटवा दिया है। अनुराग ढांडा ने कहा कि SIR में खुलेआम बीजेपी की दादागिरी चल रही है। SIR में जिसका चाहे नाम जोड़ दिया जाता है और जिसका चाहे नाम काट दिया जाता है। इसके लिए कोई प्रक्रिया नहीं है, जो जरूरी चीजें हैं वो फॉलो नहीं करनी हैं।

चुनाव अधिकारियों ने क्या कहा

वहीं चुनाव अधिकारियों ने AAP के इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि दिल्ली की वोटर लिस्ट में अपडेट प्रक्रिया के माध्यम से राघव चड्ढा का नाम जोड़ा गया है। उनका नाम पंजाब की वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है, जहां से उनकी पिछली पार्टी आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया मंगलवार तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए कुल 700 फॉर्म-6 को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ ने मंजूरी दी थी.राघव चड्ढा का नाम भी इन्हीं स्वीकृत आवेदनों में शामिल है।

4 नवंबर को जारी होगी अंतिम लिस्ट

अधिकारी ने कहा कि SIR तैयार करने के लिए दिल्ली की वोटर लिस्ट को 16 जून को फ्रीज कर दिया गया था और यह 31 अगस्त तक फ्रीज स्थिति में रही। इसके बाद 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई। इस अवधि के दौरान, नए मतदाताओं के लिए लगभग 2.14 लाख फॉर्म-6 (फॉर्म-7 और 8 के अतिरिक्त) मतदाताओं द्वारा जमा किए गए। इसके अलावा, आपत्तियों और दावों की अवधि के दौरान, मतदाताओं द्वारा आठ दिनों में (7 सितंबर तक) 25,011 और फॉर्म-6 जमा किए गए हैं ताकि उनके नाम 4 नवंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m