चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच दरार अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अब पार्टी की लाइन से हटकर किसी और स्टेशन से बोल रहे हैं।
हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता के पद से हटा दिया था। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय न दिया जाए। इस कदम के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि चड्ढा और पार्टी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंज कसते हुए कहा कि जब कोई नेता पार्टी के मूल मुद्दों को छोड़कर व्यक्तिगत या अनावश्यक मुद्दे उठाता है, तो स्पष्ट है कि वह कहीं और से निर्देशित हो रहा है। मान के अनुसार पार्टी के मुख्य मुद्दे MSP, गुजरात में कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले, वोटों की कटौती और पंजाब में धर्म-जाति की राजनीति के खिलाफ लड़ाई है। सीएम ने कहा कि अगर कोई इन गंभीर मुद्दों के बजाय समोसों के रेट और पिज्जा डिलीवरी के मिनटों जैसे मुद्दे उठाएगा, तो आपको शक नहीं होगा कि वह किसी और स्टेशन से बोल रहा है?
- रोहतास में गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने कहा- एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, घर बैठे मिलेगी डिलीवरी
- बिहार भाजपा का मिशन जनसंपर्क, स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को मिला घर-घर जाने का लक्ष्य
- जालंधर: 5 महीने से लापता व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी के घर में 6 फीट गहरे गड्ढे से मिला शव
- बेटी के हाथ पीले करने के पहले आई मौतः शादी कार्ड बांटने जा रहे पिता समेत 2 की मौत, तेर रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक भी जख्मी
- केदारनाथ में बर्फबारी, यात्रा की तैयारियां हुई बाधित, 7 जिलों में अलर्ट जारी

