Rahul Gandhi On Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर आगबबूला हुए राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई मानव मोदी (Inflation Manav Modi) का फिर से हमला हुआ है। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। महंगाई मानव मोदी पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ा रहें हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।
दरअसल 25 मई की सुबह-सुबह देश के नागरिकों को मोदी सरकार ने महंगाई की चौथी किस्त जारी कीतेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। इस तरह 10 दिन में पेट्रोल और डीजल 7.5 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर वरिष्ठ कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया है।
सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी ने लिखा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं – ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे – और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया। और, ये बढ़त होती ही जाएगी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है – चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार।
मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर पीएम मोदी और सरकार पर हमला किया। खरगे ने एक्स पर लिखा- पेट्रोल की लूट का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। 10 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी. मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत को जलाने के लिए पेट्रोल पर खूब पैसे लुटाए हैं।
कांग्रेस ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘महंगाई मैन’ मोदी ने पेट्रोल-डीजल 11 दिन में 8 रुपए महंगा कर दिया। आज फिर पेट्रोल पर 2.87 रुपए और डीजल पर 2.80 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। कुल: पेट्रोल 8.06 रुपए, डीजल 7.80 रुपए अपने पूंजीपति दोस्तों को मालामाल करने के लिए मोदी जनता की जेब काटने में लगे हैं। लोग महंगाई में पिस रहे हैं, परेशान हैं- लेकिन ‘महंगाई मैन’ की वसूली थमने का नाम नहीं ले रही।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

