चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस की कलह के बीच अहम खबर आई है कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी पंजाब दौरे में आ सकते हैं. संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पंजाब पर विशेष फोकस करने की तैयारी में है. राहुल गांधी के दौरे की खबर से पंजाब की राजनीति में कई बदलाव और उठापटक भी देखने को मिल सकती है.
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर पंजाब में कांग्रेस के चुनावी अभियान को गति दे सकते हैं. उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी पंजाब पहुंच सकते हैं. राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद राणा गुरजीत सिंह सहित पंजाब कांग्रेस के कई नेता कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात कर चुके हैं. इन बैठकों के दौरान पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है
चुनावी तैयारी में जुटी पार्टी
लगाते पंजाब कांग्रेस को लेकर आ रही खबरो के बीच अब हाई कमान को भी पंजाब में होने वाली पार्टी की स्थिति को लेकर चिंता होने लगी है, यह भी एक अहम कारण है कि राहुल गांधी का दौरा तय किया गया है. सूत्रों अनुसार, राहुल गांधी की टीम पंजाब में पार्टी की चुनावी तैयारियों और संगठन की स्थिति को लेकर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुकी है. राहुल गांधी ने पंजाब के कुछ सांसदों से भी मुलाकात कर राज्य में चुनावी तैयारियों की जानकारी ली है.

पार्टी स्तर पर नेताओं की सक्रियता, संगठन की स्थिति और संभावित चुनावी रणनीति को लेकर अलग-अलग स्तर पर फीडबैक जुटाया जा रहा है. कांग्रेस हाईकमान की ओर से पंजाब में प्रमुख नेताओं की स्वीकार्यता और चुनावी संभावनाओं को लेकर सर्वे भी करवाए जाने की जानकारी सामने आई है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित अन्य प्रमुख नेताओं को लेकर फीडबैक लिया गया है.
- दिल्ली HC बार एसोसिएशन का फैसला, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ उतरे वकील, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
- Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के रेट
- 55 हजार करोड़ के संपत्ति लेनदेन पर सवाल, बादशाहपुर की रजिस्ट्रियों में क्या मिला?
- पहले चोरी की रकम से क्रेटा खरीदी, फिर किश्त पटाने के लिए करने लगा चोरी, मास्टर माइंड सहित गिरोह के 3 चोर गिरफ्तार
- इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर योगी का हमला, बोले- विपक्ष के पास जो कुछ बचा है, वह भी गंवाना पड़ सकता है

