कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं. उनके इस दौरे को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है. पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के आने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं और जिला स्तर पर बैठकों का दौर जारी है. आगे और भी तैयारियां होनी बाकी है
जानकारी है कि राहुल गांधी बरनाला में किसानों के पक्ष में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहेंगे. इस रैली को आगामी राजनीतिक समीकरणों और किसान मुद्दों के लिहाज से काफी विशेष माना जा रहा है. कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि यह दौरा किसानों, मजदूरों और आम लोगों की आवाज को मजबूती देने के लिए किया जा रहा है.

किसानों के साथ होते जुल्म को अब खत्म किए जाने का यह समय आ आया है. राहुल गांधी के दौरे से पंजाब कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस रैली से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीति को धार मिलेगी.बरनाला की यह रैली आने वाले समय में पंजाब की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

- भागलपुर में थार-ट्रक के बीच भीषण टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत, तीसरा गंभीर
- एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी इशिका चौधरीः ग्वालियर एयरपोर्ट पर परिजनों और अकादमी के सदस्यों ने किया स्वागत
- पांढुर्णा के किसानों की बदलेगी किस्मत! समीक्षा बैठक के बाद CM का बड़ा फैसला, जानिए क्या है सरकार की रणनीति?
- प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद भूपेश बघेल से मिले राजा वड़िंग, चर्चा का बाजार हुआ गर्म
- रामपुर में बंद कमरे में मिले सपा-कांग्रेस नेता, बाहर आते ही सांसद नदवी ने BJP पर बोला तीखा हमला

