शब्बीर अहमद, भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों के हक में आवाज उठाई। उन्होंने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण लागू करने और चयनित अभ्यर्थियों को लेकर हुंकार भरी। वहीं अब राहुल गांधी ने रुकी हुई नियुक्तियों के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। 

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि उनके छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान उनके सामने छात्रों ने समस्याएं उठाते हुए बताया था कि चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्तियां अटकी हुई हैं।  

राहुल गांधी ने सीएम को पत्र में लिखा, इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के अनेक छात्रों ने शिक्षा, रोज़गार और अपने भविष्य से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए। इनमें OBC आरक्षण के तहत रुकी नियुक्तियों का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से रुकी हुई नियुक्तियों के कारण वे लगातार अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। इन युवाओं ने परीक्षा पास कर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है, फिर भी 87:13 व्यवस्था के तहत OBC आरक्षण से जुड़े 13% पदों को होल्ड पर रखा गया है और इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी 2022 से आज तक नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं।

सभी दलों ने सर्वसम्मति से 27% OBC आरक्षण को समर्थन दिया था, फिर भी इस मुद्दे का समाधान अब तक नहीं हुआ है। इसी देरी के कारण अभ्यर्थी आरक्षण के क्रियान्वयन और अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर बार-बार सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

सभी दलों ने सर्वसम्मति से 27% OBC आरक्षण को समर्थन दिया था, फिर भी इस मुद्दे का समाधान अब तक नहीं हुआ है। इसी देरी के कारण अभ्यर्थी आरक्षण के क्रियान्वयन और अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर बार-बार सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m