कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा पर युवाओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया. उस मुलाकात के बाद उन्होंने दो टूक कहा है कि इन छात्रों को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.
मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बताया कि युवाओं के साथ मारपीट की गई, धमकाया गया और दबाव बनाया गया. उन्होंने संविधान, भारत के विचार और देश के भविष्य की रक्षा की है.
राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पांच ऐसे छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदर्शन के दौरान निशाना बनाया गया था. प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर बुरा-भला कहा जाता रहा.
राहुल गांधी ने कहा कि जो हमारे युवा प्रदर्शनकारी हैं, उनके साथ मेरी मीटिंग हुई थी और हमारे बीच बातचीत हुई. सबसे पहले मैं इनके जैसे जो हजारों युवा हैं, इनका और उनका धन्यवाद करना चाहता हूं कि ये शिक्षा प्रणाली के लिए लड़े.
प्रदर्शनकारी नूतन टोप्पो ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें पेलेट गन से चोट लगी. उनका कहना था कि उन्होंने अपनी आंखों से सुरक्षा बलों को हथियार ताने देखा और बाद में उन्हें पीछे से गोली जैसी वस्तु लगी.
एक अन्य फराह नाज ने कहा- हम जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस के गुंडो ने हमें बहुत बुरी तरह से मारा. मुझे बस में तीन घंटे तक बिठाए रखा, फिर नाम पूछा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं अभी अलग-अलग राज्यों के युवा प्रदर्शनकारियों से मिला और उनसे बातचीत की. हमारे बीच मुख्य बातचीत हिंसा को लेकर हुई. उन्होंने मुझे बताया कि कैसे उन पर हमला किया गया, उन्हें पीटा गया और धमकाया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


