Dharm Desk – वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह के रूप में देखा जाता है. राहु जब भी परिवर्तन करता है चाहे रशि परिवर्तन हो या नक्षत्र परिवर्तन. दोनों ही स्थिति में इसका प्रभाव 12 रािशयों पर दिखाई देता है. 2 अगस्त को राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल है. इसे साहस, नेतृत्व क्षमता, प्रतिष्ठा, धन, संगीत तथा सामाजिक प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है. ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के जीवन में नए अवसर, महत्वाकांक्षाएं और बदलाव लेकर आ सकता है.

हालांकि इस दौरान निर्णय सोच-समझकर लेने और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि राहु का संबंध भ्रम और अप्रत्याशित परिस्थितियों से भी जोड़ा जाता है आध्यात्मिक दृष्टि से इस अवधि में ध्यान, मंत्र जाप, आत्मचिंतन और सकारात्मक कर्मों पर विशेष ध्यान जरूरी है. नियमित साधना, जरूरतमंदों की सहायता और मन को स्थिर रखने के प्रयास मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं. विभिन्न ज्योतिष परंपराओं में राहु के प्रभाव की अलग-अलग व्याख्याएं मिलती हैं. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश सभी 12 राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा. हालांकि मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए इसका प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक अनु कूल बताया जा रहा है. इन राशियों के लोगों को करियर, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते है.
मेष राशि
लंबे समय से रूके काम पूरे होने की संभावना है. नौकरी से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती है. नए अवसर मिल सकते है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. कार्य स्थल पर सम्मान बढ़ने के साथ विदेश में करियर बनाने की दिशा में भी अनुकूल अवसर मिल सकते हैं.
मिथुन राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होने के संकेत हैं. निवेश से लाभ मिलने, रुका हुआ धन वापस मिलने और कारोबार में नए ग्राहकों या नए सौदों के अवसर बन सकते है. पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है. स्वास्थ्य संबंधी कुछ पुरानी परेशानियों में राहत मिलने की संभावना भी रहेंगी.
सिंह राशि
करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं. महत्वपूर्ण योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी के असवर मिल सकते हैं. कानूनी या ऑफिस से जुड़े मामलों में अनुकूल स्थिति बनने के योग है. आर्थिक मजबूती के साथ घर, संपत्ति या नया कारोबार शुरू करने की योजना भी आगे बढ़ सकते हैं.
धनु राशि
जीवन में स्थिरता और प्रगति के योग बन रहे है. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. परिवार में शुभ समाचार मिल मिलेंगे. नया घर या वाहन खरीदने की योजना साकार होती दिखेगी. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां और प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ व्यापार में विस्तार तथा पुराने निवेशों से लाभ मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही हैं.

