पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ जंग छेड़ दिया है। इसमें अब लगातार टीम छापेमार कार्यवाही कर रही है। साथ ही तस्करों के घर बुलडोजर भी चलाया गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों में रोज पुलिस की टीम संदेहियों के घर में छापा मार रही है। जांच के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी जप्त किये जा रहे हैं।
पुलिस ने मंगलवार को भी राज्य भर में 580 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान तस्करों के घरों के हर कोने की गहन तलाशी ली गई। 110 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 68 एफआईआर दर्ज की गई है। इनके कब्जे से 2.8 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 10,904 नशीली गोलियां इंजेक्शन और 2.88 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई।

यहां चला बुलडोजर
नवांशहर के कलरां मोहल्ला में तीन महिला नशा तस्करों के अनाधिकृत निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। ये अवैध निर्माण तीनों ने नशे के पैसे से किए थे। यह कार्रवाई नगर परिषद के अनुरोध पर बीरो, शिंदे और संतोष के घरों पर की गई। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसी तरह पुलिस की मौजूदगी में इंदिरा बस्ती में नशा तस्कर बुद्ध सिंह के मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। नशा तस्कर ने मार्केट कमेटी सुनाम की जमीन पर अवैध कब्जा करके मकान व दुकान बनाई थी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

