Jaipur FRRO Action: राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशीय क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) और विदेशीय पंजीकरण कार्यालय (FRO) ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद शहर में रह रही 9 विदेशी महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके देशों में डिपोर्ट किया गया है। इनमें से अधिकांश महिलाएं स्पा और वेलनेस सेंटरों में कार्यरत थीं।

किन देशों की नागरिक हैं डिपोर्ट की गई महिलाएं?
एफआरआरओ के मुताबिक, सभी महिलाएं टूरिस्ट या शॉर्ट-टर्म वीजा पर भारत आई थीं, लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद भी बिना वैध अनुमति जयपुर में रह रही थीं।
- 5 महिलाएं – थाईलैंड
- 1 महिला – युगांडा
- 1 महिला – तंजानिया
- 1 महिला -नाइजीरिया
- 1 महिला – लाओस
गोपनीय सूचना और स्थानीय पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर एफआरआरओ की टीम ने शहर के अलग अलग स्पा सेंटरों पर छापा मारा। जांच के दौरान संबंधित महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें उनका वीजा एक्सपायर हो गया था।
होटल और मकान मालिकों के लिए FRO की एडवाइजरी
कार्रवाई के बाद विदेशीय पंजीकरण अधिकारी धर्मेंद्र सागर ने होटल, गेस्ट हाउस, होम-स्टे संचालकों और मकान मालिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की। जिसके तहत किसी भी विदेशी नागरिक को ठहराने या किराए पर मकान देने से पहले उसके मूल पासपोर्ट और वीजा की वैधता की जांच करने की अपील की गई है। साथ ही एफआरओ ने कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक के ठहरने की सूचना ऑनलाइन C-Form के माध्यम से आव्रजन विभाग के पोर्टल पर दर्ज कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई होटल, गेस्ट हाउस या मकान मालिक बिना वैध वीजा वाले विदेशी नागरिक को ठहराता है या C-Form जमा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ Foreigners Act के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, बोले- हर उचित समस्या का होगा निष्पक्ष समाधान
- Rajasthan Congress: निकाय और पंचायत चुनाव में 50% टिकट युवाओं को, डोटासरा का बड़ा ऐलान
- अलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- CG Breaking : भाजपा को बड़ा झटका, शहर मंडल के 111 सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
- ‘इतना खाना बांटने के लिए फंड कहां से मिला’? जुनैद का आरोप- पुलिस ने उठाया, रातभर अंधेरे में रखा और मसूरी छोड़ दिया’

