किसान मजदूर मोर्चा ने आज पंजाब में रेल रोको आंदोलन किया. केएमएम संगठन के अनुसार आंदोलन पंजाब के 19 जिलों में 26 जगहों पर आयोजित हुआ. किसानों का ये रेल रोको आंदोलन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए हुआ. इस दौरान किसान रेलवे ट्रैक पर धरना दीये.
केएमएम ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, पटियाला, संगरूर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, मुक्तसर, मालेरकोटला, मनसा, लुधियाना, फरीदकोट और रोपड़ सहित प्रमुख जिलों में रेलवे स्टेशनों और रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाएगी.

किसानों की मांग क्या है ?
संगठन ने अपनी मुख्य मांगों में बिजली संशोधन बिल-2025 के मसौदे को रद्द करने, प्रीपेड बिजली मीटर को हटाने, पुरानी मीटर व्यवस्था बहाल करने और राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने के फैसले का विरोध शामिल किया है. किसान मजदूर मोर्चा नेताओं का कहना है कि ये फैसले जनता विरोधी हैं, जो किसानों, खेत मजदूरों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालते हैं.
किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करती रही तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी. यह धरना दो घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन होगा, लेकिन इसका असर राज्य में रेल यातायात पर व्यापक रूप से पड़ने की संभावना है.
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
