वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पढ़िए पूरी खबर
मामला तोरवा थाना क्षेत्र स्थित RPF कॉलोनी का है, जहां गुरुवार को पानी टंकी के पास कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। FSL टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला किया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस वारदात से जुड़े अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



