रायपुर/ बिलासपुर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के मुख्यालय, बिलासपुर सहित रायपुर, नागपुर और बिलासपुर मंडलों, प्रमुख स्टेशनों और कार्यस्थलों पर योग शिविरों और योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया.

न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम, तितली चौक, बिलासपुर में प्रातः 8 बजे आयोजित मुख्य समारोह में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मुख्य अतिथि और सेक्रो अध्यक्षा मीनाक्षी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. योग शिक्षक एल.पी. नायक के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, मंडल रेल प्रबंधक (बिलासपुर), अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन और स्कूली बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास किया. विभिन्न आसनों, प्राणायाम और योग के लाभों पर विस्तृत जानकारी दी गई.

जीएम तरुण प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा, “योग भारत की प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार है, जो मन, शरीर और आत्मा को संतुलित रखता है. रेलवे की 24×7 कार्यसंस्कृति में योग मानसिक शांति और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है.” उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और ‘करें योग, रहें निरोग’ को जीवन का मंत्र बनाने का आह्वान किया.
रायपुर और नागपुर मंडलों में प्रातः 6:30 बजे से कार्यालयों, स्टेशनों और कार्यस्थलों पर योग सत्र आयोजित किए गए, जिसमें कर्मचारियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बिलासपुर में एनईआई स्केटिंग ग्राउंड, रेल संस्कृति निकेतन और रेलवे स्कूलों में भी योग सत्रों में कर्मचारियों, परिजनों और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- पत्नी की आत्महत्या मामले में डॉक्टर पति को 3 साल की सजा, हाईकोर्ट ने 10 दिसंबर तक सरेंडर करने का दिया आदेश
- मां पर मंडराया काल तो ढाल बन गया बेटा: तेंदुए से 25 मिनट तक भिड़ा, जान बचाने के लिए मौत से लड़ा!
- UP में सपा आ रही है! MLC चुनाव नतीजे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, भाजपा को घेरते हुए कही बड़ी बात
- हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले अफसर की मौत: तुराग नदी में मिला शव, परिवार को हत्या का शक
- ANTF की बड़ी कार्रवाई: नया बस स्टैंड के पास कार से हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, 11.83 लाख की सामग्री जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

