पंजाब में इन दिनों ठंड कहर बरपा रही है। आने वाले दिनो में ठंडी और अधिक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग लगातार ठंडी को लेकर चेतावनी जारी कर रही है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंडी के साथ साथ बारिश की संभावना ने सभी को चिंता में डाल दिया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले 5 दिनों के लिए घने कोहरे और कोल्ड डे से लोगों को जूझना पड़ेगा। विभाग के मुताबिक, 23 से 27 दिसंबर के बीच पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यही कारण है कि लोगों को बार बार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। सड़क दुर्घटना के आते मामले को देखते हुए लोगों को सावधानी के साथ गाड़ी चलाने की अपील की जा रही है।

आज बारिश की संभावना
जारी अलर्ट के अनुसार 22 दिसंबर राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश के कारण मौसम में नमी महसूस की जाएगी साथ ही ठंडी बढ़ने की संभावना है।
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
