लुधियाना। बीते दिन से हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन चुकी है। एक ओर ठंड बढ़ रही है। बारिश की नमी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर लोगों को यातायात में भी खासी दिक्कत है आ रही है। लुधियाना की अगर बात करें तो वहां पर कहीं सड़क और प्रमुख मार्ग पानी से लबालब हो चुके हैं हालत ऐसी है कि लोगों को निकालने में मुश्किल हो रही है। कई घंटे लोगों की गाड़ियां फस रही है तो वहीं एक्सीडेंट की स्थिति भी बनती नजर आ रही है।
बेमौसम हुई बारिश के कारण शहर में जल भराव की स्थिति हो गई है। कई मार्ग ऐसे हैं जहां पर घुटनों तक पानी भर चुका है तो कहीं मार्ग ऐसे हैं जहां पर गड्ढे और पानी के कारण लोगों को रास्ता समझने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान ही कई सड़कों पर यह भी खबर आई है की गाड़ी अनियंत्रित हो गई है जिसके कारण दुर्घटना की स्थिति बन गई है। लोगों ने हालात को देखते हुए निगम से अपील की है कि वह जल्द ही सड़कों को दुरुस्त करें।
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर

