जालंधर। पंजाब में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड के कारण घर में ठिठुरे हुए नजर आ रहे हैं। कोहरा इतना है कि विजिबिलिटी में लगातार कमी आती जा रही है। कई सड़क हादसे भी दौरान हुए हैं। आगे आने वाले दिनों को लेकर भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वही इन सब के बीच में बारिश होने से मौसम और भी खराब होने की संभावना जताई गई है।
जानकारी के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वही 22 दिसंबर को इन्हीं जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 23 से 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

कोहरे के कारण फ्लाइट कैंसल
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से शनिवार को 12 फ्लाइट रद्द हुई। इसमें पांच आने वाली और 7 जाने वाली फ्लाइट शामिल थी। इन दौरान मुंबई, दिल्ली जाने वाली तीन फ्लाइट्स, लखनऊ हैदराबाद और लेह जाने वाली इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट्स रद्द हुई। इसी तरह दिल्ली से आने वाली 3 फ्लाइट, पुणे और लेह से आने वाली फ्लाइट कैंसिल हुई।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल

