शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोलागांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 20 वर्षीय युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली चार साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

भरोसे का कत्ल: मां बच्ची को छोड़कर गई थी पोस्ट ऑफिस
जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब मासूम की मां किसी काम से पोस्ट ऑफिस गई थी। बाहर तेज धूप होने के कारण मां ने सुरक्षा के लिहाज से अपनी बच्ची को भरोसेमंद समझकर पड़ोसी के घर छोड़ दिया था। इसी बीच, सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक राहुल तारख (20 वर्ष) ने मासूम के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया।
अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम खोलागांव से दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई। उन्होंने बताया: “आरोपी राहुल तारख को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ और जानकारी के अनुसार, बच्ची को उसकी माँ ने धूप से बचाने के लिए पड़ोसी के घर छोड़ा था। मामले में अपराध दर्ज कर विस्तृत जाँच की जा रही है।”
गांव में आक्रोश का माहौल
इस जघन्य कृत्य के बाद खोलगांव सहित पूरे अभनपुर क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी सहायता उपलब्ध कराते हुए मामले की सूक्ष्मता से जाँच शुरू कर दी है ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
