Raipur Crime News: प्रतीक चौहान. संतान की कीमत वो मां-बांप जानते है जिन्हें संतान नहीं होती… न जाने वे कितनी मिन्नते करते होंगे, हर उस दरबार में जाते होंगे जहां से उनकी संतान प्राप्ति की मुराद पूरी होने की उम्मीद होती है. लेकिन राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक बच्चे के पैदा होने के बाद उसे तालाब के पास फेंक दिया गया. जहां उसकी मौत हो गई. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि संतान को उसकी मां ने फेंका या परिवार के किसी अन्य सदस्य ने.

पूरा मामला राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित बंजारी नगर रावाभाठा तालाब के पास का है. यहां एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
सूचना देने वाले कृष्णा वर्मा (30), जो रावाभाठा क्षेत्र में रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं, ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में बंजारी नगर जा रहे थे. रास्ते में तालाब के किनारे भीड़ लगी देखी, जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो एक नवजात शिशु का शव पड़ा था, जिसकी उम्र 1-2 दिन बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने अज्ञात महिला पर शिशु का जन्म छिपाने के उद्देश्य से तालाब किनारे फेंकने का संदेह जताया है. मामले की प्राथमिक जांच के बाद मर्ग क्रमांक 140/23 के तहत धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) के तहत मामला दर्ज किया गया.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, इनोवा कार खाई में गिरकर नदी में समाई; 4 लोगों की मौत
- दिनदहाड़े वृद्धा से लाखों की लूटः चेहरे पर नशीला पाउडर फूंककर उड़ाए साढ़े 4 लाख के जेवर, CCTV में कैद बदमाश
- हरियाणा में आज अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन, करनाल में निकालेंगे पदयात्रा; अंबाला में खोलेंगे 800 करोड़ का शहीद स्मारक
- मोतिहारी में मंदिर चोरी कांड का खुलासा, नौ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मुकुट बरामद
- Delhi News Brief: प्रशांत भूषण पर FIR दर्ज, CM रेखा गुप्ता की राहुल गांधी को खुली चुनौती

