Raipur Crime News: प्रतीक चौहान. राजधानी रायपुर के 4 अलग-अलग थानों में नाबालिगों के अपहरण का केस दर्ज किया गया है. रायपुर पुलिस के मुताबिक परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इन्हें कोई अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है. खरोरा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक यहां थाने में पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय 5 महीने की बेटी का अपहरण कर लिया गया.

इसके अलावा 16 वर्षीय 5 महीने, 15 साल और 16 साल की नाबालिग युवतियों के अपहरण का मामला क्रमश: खरोरा और खमतराई थाने में दर्ज किए गए है. इन चारों मामलों में रायपुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137-2 के तहत मामला दर्ज कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है.
दशगात्र कार्यक्रम में विवाद, कई घायल
खरोरा के ग्राम बुडगहन में मंगलवार शाम सतनाम भवन में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए. पीड़ित के अनुसार, दशगात्र कार्यक्रम में भोज के दौरान उसने कोमल भारद्वाज को भोजन के लिए आमंत्रित किया, लेकिन कोमल ने गाली-गलौज करते हुए खाने से इनकार कर दिया. इस पर हुए विवाद के बाद कोमल ने अपने भाई रमेश चेलक और भोला चेलक को बुला लिया. तीनों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ. कोमल ने भवन के अंदर जाकर खुद को बंद कर लिया और फिर दरवाजा खोलकर स्टील के चमचे से हमला करने लगा. इस हमले में अमन कुर्रे के सिर पर, शशि जोशी के कंधे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं. वहीं, पीड़ित के सिर, कंधे और आंख के पास भी चोटें लगी हैं.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. डायल 112 को कॉल कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया और फिर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- 34 साल पुराने FIR मामले में हाईकोर्ट का सख्त रुख, तीन DSP पर कार्रवाई को लेकर DGP से मांगा शपथ पत्र
- देश में पहली बार… मध्यप्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग, जानें इनकी विशेषताएं
- ‘BJP ने किसानों को दिया धोखा…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण संकट में किसान
- सिम्स बिलासपुर को 150 MBBS सीटों की मान्यता का नवीनीकरण, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NMC ने जारी किया लेटर ऑफ रिन्यूअल
- जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन: राजगढ़ को सीएम डॉ. मोहन ने दी विकास कार्यों की सौगात, किये ये बड़े ऐलान

