Raipur GST News: जीएसटी विभाग के डीजीजीआई जोनल यूनिट रायपुर के अधिकारियों की टीम ने छापे की कार्रवाई करते हुए दर्जनभर से ज्यादा ट्रक पकड़े हैं, जिनसे फर्जी ई-वे बिल व बिना ई-वे बिल के करोड़ों रुपए का माल परिवहन किया रहा था. जीएसटी (GST) विभाग के डीजीजीआई जोनल यूनिट रायपुर (Raipur) को सूचना मिली थी कि कई ट्रक बिना वैध कागजात के माल लेकर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं.

सूचना के आधार पर डीजीजीआई जोन यूनिट रायपुर (DGGI Zone Unit Raipur) के अधिकारियों ने चिल्फी घाटी में यह कार्रवाई की. इस दौरान 19 ट्रकों में करोड़ों रुपए के अवैध माल को जब्त किया है. इनमें TMT बार (सरिया), एमएस एंगल, एमएस पाइप इत्यादि सामानों का परिवहन बिना ई-वे बिल के या फर्जी ई-वे बिल के द्वारा किया जा रहा था. जोनल यूनिट रायपुर की टीम ने माल सहित सभी ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे कार्रवाई की जा रही है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- दहेज की आग में सुलझती इंसानियत, किशनगंज में विवाहिता पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास, पति और ससुराल वालों पर मामला दर्ज
- अगले साल से बॉर्डर पर तैनात होंगे -40 डिग्री में गश्त करने वाला रोबोट सैनिक- CM देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी ने कहा- नागपुर डिफेंस हब के रूप में उभर रहा
- इस गर्मी में Try करें क्लाउड डांसर शेड के Nail Polish, बहुत ही खूबसूरत दिखेंगे आपके नेल्स …
- संपत्तिकर वसूली मामलाः बकायादारों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया का नाम भी शामिल, उनके नाम 33.32 लाख रुपये टैक्स बकाया
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: अफीम की खेती: लाश ले जाने के लिए भी लेते थे ‘दाऊजी’ से परमिशन… लाखों की गड़बड़ी के आरोपी सीएमओ पर एफआईआर के आदेश… बियर कैन मामले में प्रबंधक को नोटिस जारी… दुर्ग से रायपुर जाने वाला मार्ग आज से रहेगा बंद… अधिवक्ता संघ चुनाव कार्यक्रम में किया गया बदलाव…

