Raipur GST News: जीएसटी विभाग के डीजीजीआई जोनल यूनिट रायपुर के अधिकारियों की टीम ने छापे की कार्रवाई करते हुए दर्जनभर से ज्यादा ट्रक पकड़े हैं, जिनसे फर्जी ई-वे बिल व बिना ई-वे बिल के करोड़ों रुपए का माल परिवहन किया रहा था. जीएसटी (GST) विभाग के डीजीजीआई जोनल यूनिट रायपुर (Raipur) को सूचना मिली थी कि कई ट्रक बिना वैध कागजात के माल लेकर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं.

सूचना के आधार पर डीजीजीआई जोन यूनिट रायपुर (DGGI Zone Unit Raipur) के अधिकारियों ने चिल्फी घाटी में यह कार्रवाई की. इस दौरान 19 ट्रकों में करोड़ों रुपए के अवैध माल को जब्त किया है. इनमें TMT बार (सरिया), एमएस एंगल, एमएस पाइप इत्यादि सामानों का परिवहन बिना ई-वे बिल के या फर्जी ई-वे बिल के द्वारा किया जा रहा था. जोनल यूनिट रायपुर की टीम ने माल सहित सभी ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे कार्रवाई की जा रही है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
- बेटे के चोटिल होने का गुस्सा तहसीलदार की गाड़ी पर उतारा, CCTV फुटेज नहीं मिला तो बरसा दिए पत्थर, दो गिरफ्तार
- कांग्रेस का अनूठा अंदाज: नास्ते के डिब्बों पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का संदेश, AICC पर्यवेक्षक अहेर ने कहा- मतदाता सूची की पारदर्शिता लोकतंत्र के लिए जरूरी
- एनकाउंटर में घायल आरोपी ने उगला पिपली आश्रम फायरिंग का सच, जानिए पिस्टल सप्लाई करने वाले का रोल

