Raipur News: प्रतीक चौहान. एक स्कूली बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है. परिजनों ने इसकी रिपोर्ट गोबरा नवापारा थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर मासूम की तलाश कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मासूम के स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र भी गायब बताया जा रहा है, हालांकि उसके परिजनों ने इसकी कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई है. अपहरण हुई छात्रा के परिजनों ने ऐसी आशंका व्यक्त की है कि उक्त स्कूली छात्र ने ही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा.

हालांकि पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है. गोबरा नवापारा थाने के टीआई के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 137(2)-BNS के तहत दर्ज कर लिया है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में जुट गए है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- कैथल के पिहोवा चौक का बदलेगा नाम? मंत्री विपुल गोयल ने दिए ये निर्देश
- लाखों का खर्चा, सैकड़ों मेहमान और शाही दावत… गोरखपुर की इस शाही शादी का सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- टीकमगढ़ में दुर्गा पंडाल को लेकर विवाद: SI का धमकी भरा वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन अटैच
- कैथल में 200 बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, स्टेडियम में हुए मुकाबले
- कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार में सौ साल बाद जंगली भैंसों की वापसी, CM डॉ. मोहन ने काजीरंगा से लाए गए आठ जंगली भैंसों को 17 हेक्टेयर के बाड़े में छोड़ा

