Raipur News: प्रतीक चौहान. नगर निगम और जेल प्रशासन की नाकामी के कारण पंडरी स्थित निगम की दुकानों को तोड़कर दुकानदारों ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर लिया. वर्षों से ये सब कुछ चलता रहा, अब शिकायत के बाद यहां नगर निगम के उड़नदस्ते ने कार्रवाई की है. (पंडरी में कब्जा)


पिछले दिनों एक शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई. जिसमें ये बताया गया कि पंडरी पुराने बस स्टैंड के पास मौजूद हनुमान मंदिर के पास बिरयानी बेची जा रही है. शिकायत के बाद नगर निगम का अमला आज पंडरी पहुंचा तो पता चला कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा दुकानदारों ने नगर निगम द्वारा बनाई गई दुकानों को तोड़कर पीछे जहां जेल है वहां कब्जा कर लिया है.
ऐसी ही दुकानों पर नगर निगम ने शुक्रवार को कार्रवाई की है. जिसमें सलीम बिरयानी सेंटर, शाही लस्सी, हांडी बिरयानी समेत अन्य शामिल है. हैरानी की बात ये है कि यहां ज्यादातर दुकानों को तोड़कर मालिकों ने इसे किराये पर दे दिया है और यहां एटीएम तक संचालित है. (पंडरी में कब्जा)
देखें तस्वीरें, ऐसे हुआ था अवैध कब्जा




ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड से आज पीएम मोदी बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, स्टेज का तर्ज “बंगालियाना”
- पिता से बिछड़ी डेढ़ साल की मासूम के मामले में लापरवाही: महिला थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित
- हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार 15 फीट नीचे नाले में गिरी, 1 की मौत, 5 गंभीर घायल; शादी समारोह में जा रहा था परिवार
- बीजेपी नेता की दबंगईः पालिका अध्यक्ष वन अमले से भिड़े, काम बंद करवा कर किया हंगामा, वीडियो वायरल
- बेगूसराय में गैस सिलेंडर का महासंकट, पुलिस सुरक्षा में हो रहा वितरण, सुबह 6 बजे से भूखी-प्यासी खड़ी हैं महिलाएं

