Raipur News: प्रतीक चौहान. नगर निगम और जेल प्रशासन की नाकामी के कारण पंडरी स्थित निगम की दुकानों को तोड़कर दुकानदारों ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर लिया. वर्षों से ये सब कुछ चलता रहा, अब शिकायत के बाद यहां नगर निगम के उड़नदस्ते ने कार्रवाई की है. (पंडरी में कब्जा)


पिछले दिनों एक शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई. जिसमें ये बताया गया कि पंडरी पुराने बस स्टैंड के पास मौजूद हनुमान मंदिर के पास बिरयानी बेची जा रही है. शिकायत के बाद नगर निगम का अमला आज पंडरी पहुंचा तो पता चला कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा दुकानदारों ने नगर निगम द्वारा बनाई गई दुकानों को तोड़कर पीछे जहां जेल है वहां कब्जा कर लिया है.
ऐसी ही दुकानों पर नगर निगम ने शुक्रवार को कार्रवाई की है. जिसमें सलीम बिरयानी सेंटर, शाही लस्सी, हांडी बिरयानी समेत अन्य शामिल है. हैरानी की बात ये है कि यहां ज्यादातर दुकानों को तोड़कर मालिकों ने इसे किराये पर दे दिया है और यहां एटीएम तक संचालित है. (पंडरी में कब्जा)
देखें तस्वीरें, ऐसे हुआ था अवैध कब्जा




ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- किशनगंज में सड़क हादसा: आमने-सामने की टक्कर में मासूम और मां की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
- अयोध्या में दीपोत्सव आज, नगर में बना अभेद्य सुरक्षा घेरा, 20 जोन-53 सेक्टर में बंटी रामनगरी
- MP पुलिस आरक्षक भर्ती में युवाओं की भारी भीड़: इंजीनियर और PhD धारकों ने भी किए आवेदन, 7,500 पदों के लिए मिले 7.54 लाख फॉर्म
- पैराग्वे में तख्तापलट! सैंटियागो पेना हुए हाउस अरेस्ट में, पेड्रो एलियाना ने नए राष्ट्रपति की शपथ ली
- CG Weather Today : नवंबर के पहले सप्ताह में हल्की ठंड की दस्तक, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा छत्तीसगढ़ का हाल?

