Raipur News: प्रतीक चौहान. रायपुर. जिला प्रशासन ने पिछले दिनों 10 पटवारियों का तबादला किया. लेकिन इन 10 पटवारियों में से 8 पटवारियों को रिलीव करवा दिया गया. लेकिन बाकी बचे दो पटवारियों पर जिला प्रशासन के अधिकारी महरबान नजर आ रहे है.


इन 10 में से 1 पटवारी का रिलीविंग ऑर्डर भी जारी कर दिया गया, जिसमें लिखा है ये आदेश तत्काल प्रभावशील होगा, लेकिन आदेश निकल जाने के करीब 15 दिन निकल जाने के बाद भी उक्त पटवारी को रिलीव नहीं किया गया है. वहीं एक पटवारी को कागजों में कलेक्टोरेट में अटैच करने की बात कही जा रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उक्त महिला पटवारी भी अपने हल्के में ही ड्यूटी कर रही है. (Raipur News)
अब बाकी 8 पटवारियों दबी जुबान में अपनी पीड़ा विभाग के अन्य लोगों से जाहिर करते हुए पूछ रहे है कि ट्रांसफर और रिलिविंद आदेश निकलने के बाद भी ऐसा कौन सा जुगाड़ होता है जिससे पटवारियों को हल्का नहीं छोड़ना पड़ता है. वहीं तहसील ऑफिस से अधिकारियों ने उक्त पटवारियों के ट्रांसफर होने के बाद भी उनकी आईडी ब्लॉक नहीं की है.


ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- डाक विभाग की परीक्षा में बड़ी चूक, पेपर में 15 सवाल दोहराए; अब 13 दिसंबर को फिर देना होगा एग्जाम
- रिटायर्ड अधिकारी राकेश अग्रवाल के हत्यारे का कबूलनामा… आरोपी बोला- IAS ब्रांड है इसलिए मारा, भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता
- CM रेखा गुप्ता को AAP की खुली चुनौती, कहा- राष्ट्रीय मुद्दे छोड़िए, दिल्ली के 7 घोटालों पर बहस कीजिए
- चुनाव आयुक्तों को आजीवन कानूनी छूट के खिलाफ याचिका: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया
- CG में 2 करोड़ का गांजा लावारिस हालत में बरामद : तस्करों ने टीआई पर चढ़ाई कार, कचरे के ढेर में गांजे की बोरियां फेंककर हुए फरार
