Raipur News: शिवम मिश्रा. राजधानी रायपुर के उरला स्थित यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. पर दिल्ली कोर्ट के निर्देश पर 6 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की है. यह कार्रवाई नकली कामधेनु सरिया बनाने और उसे बेचने के खिलाफ की गई है. सूत्रों के मुताबिक, यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. द्वारा कामधेनु ब्रांड के नाम से नकली सरिया देशभर के विभिन्न राज्यों में बेचा जा रहा था. छापेमारी के दौरान प्लांट से 1 हज़ार टन से अधिक डुप्लीकेट कामधेनु सरिया जब्त किया गया. बता दें कि ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर कॉपीराईट डिपार्टमेंट से कमिश्नर की टीम ने की है और उनके साथ कामधेनु कंपनी की सर्विलांस टीम और लीगल एडवाइजर भी मौजूद है.


कार्रवाई के बाद, जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि कई अन्य प्लांटों में भी नकली सरिया बनाने का काम हो रहा था. अब इन प्लांट्स पर भी छापेमारी की संभावना जताई जा रही है. यह छापेमारी एक बड़ी कार्रवाई है, और इस मामले में पुलिस और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से, खीर सेरेमनी संग शुरुआत, पहले पेश होगा आर्थिक सर्वे
- ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवे चरण की शुरुआत, आज जहानाबाद और अरवल को अरबों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश
- असम में BJP को बड़ा झटकाः इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ ‘हाथ’ का थामा साथ, टिकट कटने से नाराज थी
- Rajasthan Congress News: राजस्थान कांग्रेस का ऑपरेशन 5 लाख, हर पंचायत और वार्ड में तैनात होगी 21 जांबाज कार्यकर्ताओं की फौज, जानें डोटासरा का बड़ा प्लान
- CG Morning News: CM साय केरलम में BJP प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल, डोंगरगढ़ के लिए चलेंगी स्पेशल मेमू ट्रेनें, शहीद दिवस के अवसर पर PTRSU में NSUI का विशेष कार्यक्रम, राजधानी में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन, रायपुर में आज…
