Raipur News: शिवम मिश्रा. राजधानी रायपुर के उरला स्थित यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. पर दिल्ली कोर्ट के निर्देश पर 6 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की है. यह कार्रवाई नकली कामधेनु सरिया बनाने और उसे बेचने के खिलाफ की गई है. सूत्रों के मुताबिक, यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. द्वारा कामधेनु ब्रांड के नाम से नकली सरिया देशभर के विभिन्न राज्यों में बेचा जा रहा था. छापेमारी के दौरान प्लांट से 1 हज़ार टन से अधिक डुप्लीकेट कामधेनु सरिया जब्त किया गया. बता दें कि ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर कॉपीराईट डिपार्टमेंट से कमिश्नर की टीम ने की है और उनके साथ कामधेनु कंपनी की सर्विलांस टीम और लीगल एडवाइजर भी मौजूद है.


कार्रवाई के बाद, जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि कई अन्य प्लांटों में भी नकली सरिया बनाने का काम हो रहा था. अब इन प्लांट्स पर भी छापेमारी की संभावना जताई जा रही है. यह छापेमारी एक बड़ी कार्रवाई है, और इस मामले में पुलिस और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- झारखंड में बड़ा हादसा: कथारा कोलियरी में कोयले का स्टॉक धंसा, तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर घायल
- अंबाला शहीदी स्मारक के उद्घाटन में सभी नेताओं को नहीं मिलेगी एंट्री, अमित शाह के कार्यक्रम के लिए बना खास प्रोटोकॉल
- राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य पर CEC की सख्त रिपोर्ट: खाली पड़े पदों पर तत्काल नियुक्ति के निर्देश, MP, UP और राजस्थान सरकार से कहा- ‘जमीन पर दिखे असर’
- बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 8 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, जाली नोट और बांग्लादेशी मुद्रा जब्त
- Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलने लगा मौसम, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड; सुबह कुहासा और दिन में खिलेगी धूप
