सत्या राजपूत, Prayas School Admission: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा (Pre-selection Test) का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा।

narayana

बता दें कि परीक्षा के लिए विद्यार्थी 01 मई 2026 से 10 मई 2026 तक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 10 मई को सुबह 9:30 बजे तक निर्धारित की गई है।

परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के प्रयास आवासीय विद्यालयों में मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जो शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त करेंगे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H