Railway News : रायपुर. रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने उरकुरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया. यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक किया गया. उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठने के लिए भी जागरूक किया गया. इस दौरान नियम तोड़ने वाले यात्रियों पर कार्रवाई भी की गई. 

इसे भी पढ़ें : AI इम्पैक्ट समिट में कांग्रेसियों ने टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी, विरोध में कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का फूंका पुतला

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन पर रायपुर मंडल में पर एंबुश टिकट चेकिंग चेकिंग अभियान 20 फरवरी को चलाया गया. इस दौरान 185 मामलों को दर्ज किया गया है. बिना टिकट यात्रा करते 177 यात्री,  अनियमित टिकट पर 1 यात्री, अधिक लगेज के साथ 1 यात्री और फाइन न पटाने वाले 5 यात्री पकड़े गए हैं.  

टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, सहित कुल 20 स्टाफ ने उरकुरा स्टेशन पर लोकल ट्रेनों की एंबुश टिकट चेकिंग जांच की.