Raipur Railway News: हजरत निजामुद्दीन से विशाखापट्नम जा रही 12808 समता एक्सप्रेस के A-1 में चोरी की दो बड़ी वारदात सामने आई है. इस चोरी के बाद रायपुर और नागपुर रेल मंडल की आरपीएफ की टीम पूरे तरीके से एक्टिव मोड में आ गई है. यात्री ने जो रेलवे को शिकायत की है उसमें ट्रेन में Robbery होने की बात कही है.


लल्लूराम डॉट कॉम को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 12808 ट्रेन में ये चोरी सुबह 4 बजे से 6 बजे की बीच संभवतः होनी बताई जा रही है. सूत्रों का ऐसा अनुमान है कि ये चोरी गोंदिया, राजनांदगांव और दुर्ग के बीच हो सकती है. यही कारण है कि आरपीएफ सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है. इसमें एक आर्मी के जवान की पत्नी का भी पर्स शामिल है, जिसमें 5 हजार कैश, आर्मी कार्ड और अन्य दस्तावेज मौजूद थे. ये यात्री ट्रेन के ए-1 में 36 नंबर सीट पर मौजूद थे. इसके अलावा 34-35 नंबर बर्थ पर मौजूद एक यात्री पर्स में मौजूद 10 हजार रुपए कैश, 30 हजार रुपए की कीमत वाला मोबाइल, सोने की चूड़िया और अंगूठी अनुमानित कीमत करबी 2 लाख रुपए बताई जा रही है.
इंस्पेक्टर टेंशन में, अब किसका कटेगा वेतन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की आरपीएफ टीम इन दिनों ट्रेनों में चोरियों से परेशान है. क्योंकि यहां चोरी का खामियाजा संबंधित थानाक्षेत्र के इंस्पेक्टर को अपना वेतन कटवाकर भुगतना पड़ता है. पिछले दिनों रायपुर रेल मंडल के दो इंस्पेक्टरों का वेतन कट चुका है. अब इस चोरी के बाद आरपीएफ की टीम को चोर को जल्द पकड़ने की टेंशन के साथ-साथ ये भी टेंशन है कि इस मामले में किस इंस्पेक्टर का वेतन कटेगा.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
