शिवम मिश्रा, रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते नाइट पार्टी कल्चर का साइड इफेक्ट सड़कों पर नजर आ रहा है. (Raipur Night Party) अवंति विहार कॉलोनी में रविवार रात पार्टी से लौट रही युवतियों ने देर रात जमकर बवाल काटा. युवक और चार युवतियों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवतियां आपस में मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती रहीं. (Raipur Viral Video) घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

युवतियों ने सरेराह काटा बवाल

पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, कुछ युवतियां पार्टी से लौट रही थी, इस दौरान उनका युवक से विवाद हो गया. विवाद के दौरान सड़क पर ही एक-दूसरे के साथ हाथापाई की गई और जमकर गाली-गलौज भी हुई. घटना के चलते मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. इस पूरे घटनाक्रम को मौके से गुजर रहे बाइक सवार ने अपने मोबाइल के कैमरे पर रिकॉर्ड कर लिया. 

वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और इसमें शामिल लोगों के बीच वास्तव में क्या विवाद था, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. 

देखें वीडियो

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H