अनिल सक्सेना, रायसेन। Raisen Bus Accident: मध्य प्रदेश के रायसेन में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। क्रॉसिंग के दौरान 2 बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 5 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं।
खिड़की पर बैठे यात्रियों की मौत हु
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ जब सेहतगंज टोल प्लाजा के पास 2 यात्री बसें जा रही थी। इनमें सागर से भोपाल जा रही शक्ति ट्रेवल्स की बस भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक बस से क्रॉसिंग के दौरान उसकी भयंकर टक्कर हो गई। इस दौरान खिड़की पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है।
घायलों को भेजा अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही भोपाल और रायसेन पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी। नेशनल हाईवे 146 पर सिंगल लेन पर हैवी ट्रैफिक रहता है जो इस बड़े बस हादसे की वजह बताया जा रहा है।

