अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार शाम एक नाबालिग के कथित अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया। खेत पर बाइक खड़ी मिली, मोबाइल बंद था और परिजनों को फोन कर अपहरण की कहानी सुनाई गई। लेकिन पुलिस की तत्परता और थाना प्रभारी की सूझबूझ से महज दो घंटे में पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
यह पूरा मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया गुसाई गांव का है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे 17 वर्षीय नाबालिग खेत पर बाइक खड़ी कर अचानक गायब हो गया। मोबाइल बंद होने से परिजन घबरा गए और ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: शादी के मंडप से ‘गैंगस्टर दूल्हा’ गिरफ्तार: घर पर लड़की भेजकर पुजारी को फंसाया, फिर वीडियो बनाकर मांगे 8 लाख रुपये, जानें क्यों रची थी ऐसी साजिश
पूछताछ में बताई सच्चाई
इसी दौरान परिजनों के मोबाइल पर नाबालिग का फोन आया। उसने बताया कि तीन लोग उसे कार में उठाकर ले गए और बेहोश कर दिया। होश आने पर वह सहजपुरी के पास कार से कूदकर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस नाबालिग को थाने लेकर आई। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने जब उससे विस्तार से पूछताछ की तो शुरुआत में वह गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती और समझाइश के बाद सच्चाई सामने आ गई।
ये भी पढ़ें: MP में गैस सिलेंडर को लेकर जद्दोजहद-ऑनलाइन सर्वर क्रैश: एजेंसियों के बाहर लगी लंबी लाइन, नर्मदापुरम में दुकानें बंद होने की कगार पर; छतरपुर में कालाबाजारी
गलत बस में बैठकर सहजपुरी पहुंच गया था नाबालिग
नाबालिग ने बताया कि वह घरवालों को बताए बिना भोपाल काम करने जा रहा था। खेत पर बाइक छोड़कर मोबाइल एयरप्लेन मोड में डालकर बस में बैठ गया, लेकिन गलत बस में बैठने के कारण वह सहजपुरी पहुंच गया। घरवालों की डांट के डर से उसने अपहरण की झूठी कहानी बना दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज दो घंटे में पूरा मामला साफ हो गया और क्षेत्र में फैल रही अफवाहों पर भी विराम लग गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

