शब्बीर अहमद, रायसेन/भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जेल में गोलीकांड से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जेल में बंद कैदी ने आरक्षक पर गोली चलाई थी। घटना में आरक्षक बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और नियंत्रण पर गंभीर सवाल उठे रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायसेन जिला जेल में 2 सितंबर को गोली चलने की घटना हुई। बताया जा रहा है कि करीब सुबह 9 बजे लाल गेट और सिल्वर गेट के बीच घटना हुई। बंदी निलेश पिता निर्भय सिंह पर आरक्षक दिग्विजय सिंह को कट्टे से गोली मारने का आरोप है।

ये भी पढ़ें: बैंक में 45 लाख का गबन: कैशियर के खिलाफ केस दर्ज, आरोपी से पूछताछ जारी

बताया जा रहा है कि गोली प्रहरी की कमर के नीचे लगी है, जो शरीर के अंदर धंस गई। वहीं घटना के बाद घायल दिग्विजय सिंह को आनन-फानन में रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल एम्स रेफर कर दिया है।

प्रारंभिक जांच में कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही सामने आने का जिक्र है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कार्यवाहक जेल अधीक्षक आर.के. चौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत यह कार्रवाई हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m