रायसेन। Raisen Murder News: मध्य प्रदेश के रायसेन से इश्क, बेवफाई और कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक शख्स को सोशल मीडिया पर इश्क करने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। महिला ने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए प्रेमी का मर्डर कर लाश खाई से फेंक दी। लेकिन कानून के लंबे हाथों ने उसे पकड़ लिया और सलाखों के पीछे भेज दिया। अंधे कत्ल के खुलासे के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई। 

पति ने छोड़ा तो प्रेमी बना सहारा

दरअसल, नरसिंहपुर के साईंखेड़ा की रीना किरार को उसके पति ने छोड़ दिया था जिसके बाद उसके बचपन के लवर अरुण पटेल ने उसे अपनाया और लग्जरी लाइफ दी। लेकिन इस दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती राजस्थान के बीरु जाट से हो गई। बात इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि उसका रीना के घर आना-जाना भी शुरू हो गया था।

प्रेमी के साथ मिलकर ‘ऑनलाइन लवर’ को हटाने का प्लान

बस यही बात पूर्व प्रेमी अरुण पटेल को खल गई। वह वीरू जाट से रंजिश रखने लगा गया था। अरुण ही रीना के घर का पूरा खर्चा उठाता था इसलिए उसने रीना से इस पर आपत्ति व्यक्त की। जिसके बाद रीना ने अरुण के साथ मिलकर बीरु को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

घर बुलाकर उतारा मौत के घाट

29 अप्रैल को प्रेमी बीरु जाट को रीना ने मिलने के बहाने उसके साईंखेड़ा स्थित घर बुलाया। घर के अंदर आरोपी पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही बीरू अंदर आया, रीना ने पूर्व प्रेमी अरुण पटेल के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बेसबॉल बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को बोरी में डालकर अपनी गाड़ी की डिक्की में डाल दिया और साईखेड़ा से लाकर बाड़ी के पास नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे फेंक दिया। 

पुलिस से बचने ठिकाना बदलते रहे कातिल

उसके बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी बाड़ी से इटारसी, फिर कल्याण मुंबई, उसके बाद इंदौर और उज्जैन में लगातार जगह बदल-बदल कर छिपते रहे, जहां से पुलिस ने उन्हें पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला रीना किरार उसके प्रेमी अरुण पटेल उसका साथी हरणाम किरार को गिरफ्तार कर लिया है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m