चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा है. खबर है मुस्तफा ने एक इंटरव्यू में वड़िंग तथा उनके नेतृत्व को लेकर कई बातें कही थी, जो नोटिस का मुख्य आधार बनाई गई है. आरोप है कि मुस्तफा ने इंटरव्यू में उनकी बुद्धिमत्ता, क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और नेतृत्व संबंधी जिम्मेदारियां निभाने की क्षमता पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की है.
आपको बता दें कि मुस्तफा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं. वड़िंग की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि उनकी प्रतिष्ठा वर्षों की सार्वजनिक सेवा और राजनीतिक कार्य का परिणाम है. इसे नुकसान पहुंचाने का कोई भी प्रयास उनकी व्यक्तिगत छवि के साथ-साथ सार्वजनिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है. आरोप है कि मुस्तफा ने इंटरव्यू में वड़िंग के नेतृत्व को लेकर टिप्पणी की थी. इस पूरे मामले में वड़िंग ने कहा है कि मुस्तफा के बयान किसी राजनीतिक फैसले, नीति या उनके किसी कार्य की आलोचना तक सीमित नहीं थे, बल्कि व्यक्तिगत हमले थे. नोटिस में कहा गया है कि ऐसे बयानों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है.
नोटिस में साफ कहा गया है कि वड़िंग को उनके राजनीतिक फैसलों, नीतियों या रुख पर वैध असहमति और सद्भावनापूर्ण आलोचना से कोई आपत्ति नहीं है. राजनीतिक विमर्श में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी नेता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने या उसका उपहास करने के उद्देश्य से व्यक्तिगत हमले स्वीकार्य नहीं हैं. यह पूरी तरह गलत है.
पूर्व डीजीपी के पद का हवाला देते हुए नोटिस में कहा गया है कि मुस्तफा अपने बयानों के कानूनी परिणामों से भली-भांति परिचित हैं.उनके पद के कारण उनके बयानों को जनता के बीच अतिरिक्त विश्वसनीयता मिल सकती है, इसलिए उनसे सार्वजनिक टिप्पणियों में अधिक जिम्मेदारी बरतने की अपेक्षा थी.
- KPL के मैदान में खाकी का जलवा! कोठी थाना प्रभारी की गेंद पर ASP ने जड़ा चौका, दर्शकों ने तालियों से किया स्वागत!
- Janhvi-Khushi Halloween Look: जान्हवी ने मां श्रीदेवी के ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, खुशी कपूर बनीं वंडर वुमन
- Portugal Housing Crisis: किराये के कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, लिस्बन-पोर्टो में पुलिस से झड़प
- जब डोंगरगढ़ की तहसील बचाने सड़क पर उतरे थे लोग, नेहरू तक पहुंची थी आवाज… 70 साल पुराने संघर्ष की तस्वीर ने फिर ताजा की यादें
- नशे की हालत में हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, VHP-बजरंग दल ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से की शिकायत

