चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस में नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट से दिल्ली में मुलाकात की. यह मुलाकात वैसे तो औपचारिक थी लेकिन आने वाले दिनों में जल्दी नए प्रभारी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे.
आपको बता दें कि पायलट के जन्मदिन के मौके पर हुई इस मुलाकात में वड़िंग ने उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं. बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई.
वड़िंग ने पायलट को आज होने वाले चंडीगढ़ में भगवंत मान सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जाने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी. अनुमान यह भी है कि पंजाब में चल रही अंतर कलर को लेकर पायलट अब ध्यान देंगे आपको बता दीजिए कई दिनों से पंजाब में कांग्रेस के दो वोट बनते हुए नजर आ रहे हैं एक और वडिंग ग्रुप हावी है तो दूसरी ओर चन्नी ग्रुप के लोग लगातार वडिंग का विरोध करते नजर आ रहे है. अब देखने वाली बात यह है कि पायलट के नए प्रभारी बनने के बाद क्या पंजाब कांग्रेस में कुछ बदलाव देखने को मिलता है.
- सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाने वाले तीन आरोपियों की शिफ्टिंग, भेजे गए रायपुर केंद्रीय जेल
- दवा में साल्ट निकला कम तो कोर्ट सख्त! जानिए गुजरात की दवा कंपनी के 3 अफसरों को क्यों हुई 4 साल की जेल
- CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं मिली? दिल्ली पुलिस ने बताई वजह
- त्योहारों पर सावधान! यूपी में 22.6 टन मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त, 1.04 करोड़ का माल पकड़ा
- भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को चौथा झटका, अब धाकड़ तेज गेंदबाज पूरे दौरे से हुआ बाहर

