चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस अमरिंदर सिंह प्रधान राजा वड़िंग ने अपने पद से बुधवार देर रात इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफा के बाद जब वडिंग से मीडिया से इससे जुड़े सवाल किए तो वह भड़कते हुए नजर आए. वडिंग ने मीडिया पर्सन को साफ कहा कि जब सही समय आएगा तो वह खुद सब मीडिया को बता देंगे.
आपको बता दें कि मीडिया के सामने पूर्व कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग का रवैया कई सवाल खड़े कर रहा है. इस्तीफे के सवाल पर वड़िंग ने कहा कि अगर आपको बता है तो फिर क्यों पूछ रहे हो? जब सही टाइम होगा तो वह मीडिया को सब बता देंगे, कुछ चीजें इंटरनल होती हैं, जल्द ही इस बारे में मीडिया को बताया जाएगा.
पार्टी में शफलिंग होती है चन्नी
राजा वड़िंग के इस्तीफे पर चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रेरोगेटिव है और मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का यह प्रेरोगेटिव है. ऐसे में वहीं दोनों दिग्गज नेता देखेंगे कि किस नेता को बदलना है, ऐसे में अगर बदलना है या नहीं बदलना इसका फैसला वहीं लेंगे, पार्टी में शफलिंग होती रहती है.
इस दौरान सचिन पायलट के तारीफों के पुल बांधते हुए चन्नी ने कहा कि वह हमारी साथ वाली स्टेट से है और उनके आने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जागी है, ऐसे में उन्हें लग रहा है कि सचिन पायलट इस उम्मीद को आगे तक लेकर जाएंगे.
दिल्लीं में रखी गई मीटिंग
आपको बता दें कि अब इस इस्तीफे के बाद पार्टी हाईकमान ने दिल्ली में एक मीटिंग रखी है. इस मीटिंग सांसद सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत चन्नी और राजा वड़िंग शामिल हो रहे हैं. इसमें कई तरह की बातें समाने आ सकती हैं.
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

