चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ‘आप’ सरकार से फ्री राशन स्कीम के लगभग 24 लाख लाभार्थियों के भविष्य पर सफाई मांगी है। क्योंकि, इस केस को केंद्र सरकार ने आगे की जांच के लिए ‘चिन्हित’ किया है।
सांसद वडिंग ने यह भी बताया कि उन्होंने लाभार्थियों के बारे में जानकारी मांगने के अलावा, उनके प्रमाण पत्रों की पड़ताल पूरा होने के बारे में लोकसभा में एक सवाल उठाया था। एक लिखित जवाब में, उपभोक्ता मामलों के खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की राज्य मंत्री नीमूबेन जयंती भाई भंभानिया ने कहा कि पंजाब में कुल 40,93,003 राशन कार्डों के मुकाबले नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत राज्य में 1.51 करोड़ लाभार्थी थे।

उन्होंने सरकार से पूछा कि 2 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को सूची से बाहर क्यों किया गया है। जबकि, सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी अयोग्य व्यक्ति को मुफ्त राशन न मिले, इसके साथ ही कोई भी योग्य व्यक्ति फायदे से वंचित न रहे।
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज

