Rajasthan Assembly By Election 2024: राजस्थान की 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर सभी की नजरें हनुमान बेनीवाल के गढ़ मानी जाने वाली खींवसर सीट पर हैं। वर्षों बाद खींवसर का राजनीतिक समीकरण जटिल हो गया है, जहां हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के अलावा भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। हाल ही में कांग्रेस ने खींवसर में भाजपा के पूर्व नेता और आईपीएस रहे सवाई सिंह गोदारा को पार्टी में शामिल कर उनकी ओर से टिकट दिया, जिससे हनुमान बेनीवाल असहज नजर आए थे।

सीएम भजनलाल का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
इस बीच, शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खींवसर की लड़ाई को और रोचक बनाते हुए कांग्रेस के प्रमुख नेता दुर्ग सिंह चौहान को भाजपा में शामिल कर लिया। दुर्ग सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया।
शुक्रवार रात जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में दुर्ग सिंह चौहान समेत सैकड़ों प्रमुख लोग भाजपा में शामिल हुए। मदन राठौड़ ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। दुर्ग सिंह का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
कांग्रेस से टिकट की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार, दुर्ग सिंह चौहान खींवसर से कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। उन्होंने हाल ही में कहा था कि यदि पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो 2023 के विधानसभा चुनाव में खींवसर की जनता इसका जवाब देगी। खींवसर विधानसभा का गठन होने के बाद से कांग्रेस का पंचायत समिति, जिला परिषद और विधानसभा सीट पर खाता नहीं खुला। दुर्ग सिंह चौहान के भाजपा में शामिल होने से खींवसर में कांग्रेस की स्थिति कमजोर होगी, जिसका असर उपचुनाव के परिणामों पर देखा जा सकता है।
पढ़ें ये खबरें भी
- झूले पर बैठे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला: मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मेले में हड़कंप, तीन बच्चे गंभीर, ICU में भर्ती
- ‘अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की…’, BJP सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ के पड़े हैं
- ‘युवा आत्मनिर्भर बन सके और…’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- 27,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी
- CG Breaking News : सर्राफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी गाड़ी लेकर हुए फरार
- छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में 18 फरवरी से बदल जाएंगी जमीन की दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ


