Rajasthan Assembly Session: राजस्थान की 16वीं विधानसभा का छठा सत्र 20 अगस्त 2026 से शुरू होगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विधानसभा सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि सत्र की पहली बैठक 20 अगस्त को सुबह 11 बजे आयोजित होगी।

राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विधानसभा सत्र आहूत करने की औपचारिक मंजूरी दी है।
विधानसभा सचिवालय ने शुरू की तैयारियां
सत्र की तिथि घोषित होने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सभी प्रशासनिक और बजटीय तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों को सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन की कार्यवाही संसदीय नियमों, परंपराओं और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप संचालित की जाएगी।
सरकार पेश कर सकती है अहम विधेयक
माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक और अन्य विधायी कार्य सदन में पेश कर सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी प्रस्तावित विधेयकों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। सत्र में विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न विभागों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
विपक्ष की भी तैयारी पूरी
विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष भी सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था, किसानों, युवाओं, बेरोजगारी, महंगाई और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जा सकता है। ऐसे में इस बार का सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
