Rajasthan Assembly Today: राजस्थान विधानसभा में आज दो अहम विधेयकों पर चर्चा होगी। इनमें राजस्थान माल और सेवा कर (GST) द्वितीय संशोधन विधेयक-2025 और कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक-2025 शामिल हैं। सरकार इन दोनों विधेयकों को पारित करवाने की तैयारी में है।

कारखाना संशोधन विधेयक पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसमें कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव है। साथ ही, नए प्रावधान के तहत महिलाओं को नाइट शिफ्ट में केवल उनकी लिखित सहमति मिलने पर ही लगाया जा सकेगा।
कल पास हुआ कोचिंग सेंटर बिल
विधानसभा ने बुधवार (3 अगस्त) को कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक 2025 को ध्वनिमत से पारित किया। इस पर लंबी बहस हुई। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह केवल कानून बनाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम है।
कांग्रेस में मतभेद
इस विधेयक पर कांग्रेस के भीतर मतभेद भी सामने आए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बिल को प्रवर समिति को भेजने की मांग की, जबकि विधायक राजेन्द्र पारीक ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि यह आज के समय की जरूरत है। पारीक ने तर्क दिया कि यदि राजस्थान में 16 साल की सीमा लागू की गई तो बच्चे उन राज्यों का रुख कर सकते हैं जहां ऐसी पाबंदी नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- सोनीपत में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे टब में डूबा 10 महीने का मासूम, परिवार सोता रहा
- सारण शिक्षक चुनाव का बजा बिगुल, पांच जिलों के 98 केंद्रों पर 23 अक्टूबर को होगा कड़ा मुकाबला!
- CGPSC घोटाले और युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर BJP का हमला, अमित चिमनानी ने कांग्रेस नेतृत्व से पूछे सवाल
- वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा: दुकानदार की बेरहमी से पिटाई करने वाले 5 पुलिसकर्मी नपे, विभागीय जांच के भी आदेश
- रायपुर में गणेश झांकी की तैयारी तेज, शराब दुकानें बंद रखने पुलिस कमिश्नर ने कलेक्टर को लिखा पत्र

