Rajasthan BJP Training: राजस्थान की सियासत में अब एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। बीजेपी ने अपनी डिजिटल सेना को इतना मजबूत करने की तैयारी कर ली है कि विपक्ष के लिए सोशल मीडिया पर टिकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, बीजेपी प्रदेश में एक बड़ा अभियान शुरू कर रही है, जिसके तहत करीब 30 लाख कार्यकर्ताओं और नेताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया के दांव-पेच सिखाए जाएंगे।

सरल ऐप पर होगा रजिस्ट्रेशन, पास होने पर मिलेगा सर्टिफिकेट
ग्राउंड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कोई साधारण ट्रेनिंग नहीं होगी। इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के सरल ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि ट्रेनिंग खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं का एक ऑनलाइन टेस्ट भी लिया जाएगा। जो इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें पार्टी की तरफ से सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
इन दिग्गजों को भी लेनी होगी क्लास
पार्टी ने साफ कर दिया है कि यह ट्रेनिंग सिर्फ छोटे कार्यकर्ताओं के लिए नहीं है। इसमें पार्षद, प्रधान, जिला प्रमुख से लेकर विधायक और सांसद तक को शामिल होना होगा। कांग्रेस और अन्य दलों से आए नए नेताओं के लिए अलग सेशन होगा। बीजेपी की विचारधारा और काम करने के तरीके को गहराई से समझाया जाएगा। प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं के लिए कुल 15 विशेष सत्र रखे गए हैं।
मदन राठौड़ और सीएम भजनलाल संभालेंगे कमान
बता दें कि इस महा-अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित 857 वक्ताओं का चयन किया गया है। ये वक्ता अलग-अलग स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन, मीडिया हैंडलिंग और AI के सही इस्तेमाल की बारीकियां सिखाएंगे।
इस कदम से राजस्थान की राजनीति पूरी तरह डिजिटल होने की ओर बढ़ रही है। बीजेपी का मकसद साफ है सोशल मीडिया पर उठने वाले किसी भी विवाद या नैरेटिव’ को AI की मदद से तुरंत काउंटर करना। इससे न केवल कार्यकर्ताओं का तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा, बल्कि पार्टी की छवि को भी एक आधुनिक और अपडेटेड संगठन के रूप में पेश किया जा सकेगा।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर में आतंकी हमले से बचने की तैयारी, NSG, पुलिस और खुफिया अधिकारी की बैठक, मॉक ड्रिल को लेकर हुई चर्चा
- दुर्गा पूजा ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई, 3 पुलिसकर्मी निलंबित, थानाध्यक्ष से मांगा जवाब
- सेना अधिकारी की पत्नी चीनी एजेंटों से साझा की संवेदनशील जानकारी, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दर्ज किया मामला…
- भोपाल स्टेशन का बदलेगा सिस्टम: कई ट्रेनें होंगी शिफ्ट, रानी कमलापति से चलेंगी कुछ गाड़ियां
- कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ASI गिरफ्तार

