Rajasthan Board Exams 2026: राजस्थान के लाखों स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 2026 में होने वाली कक्षा 9, 10, 11 और 12 की परीक्षाओं की प्रमुख तारीखें घोषित कर दी हैं. बोर्ड ने यह जानकारी एक्स पर एक संक्षिप्त पोस्ट के जरिए दी गई है.

कब होंगी परीक्षाएं?
- कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च से 25 मार्च तक चलेंगी.
- कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होंगी.
जैसे ही विस्तृत टाइम टेबल जारी होगा, छात्रों को विषयवार तिथियां आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मिल जाएंगी. पिछले साल ये परीक्षाएं मार्च के शुरुआती हफ्ते से शुरू हुई थीं.
क्या है पास होने का नियम
राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. एक या दो विषय में कम अंक आए तो कंपार्टमेंट माना जाएगा. दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम अंक न आने पर छात्र फेल माने जाएंगे.
डेटशीट कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE Date Sheet 2026 का लिंक खोजें.
- अपनी कक्षा के अनुसार 10th या 12th डेटशीट चुनें.
- खुलने वाले पेज से टाइम टेबल डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी ले लें.
पढ़ें ये खबरें
- आजादी के 79 साल बाद भी सड़क को तरस रहा बिहार का ये गांव, आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण
- ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या: रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, जनसैलाब देख हो जाएंगे हैरान!
- तीसरा शख्स बना घर में कलह की वजह; 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी पत्नी; डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
- सेक्टर-56 में थार से खतरनाक स्टंटबाजी, सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने पर 3 युवक गिरफ्तार
- राहुल गांधी का धरना पार्ट-2 शुरूः संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे, पैलेट गन पीड़ित साहिल को साथ लेकर थाने पहुंचे, FIR दर्ज नहीं करने पर बैठे
