जयपुर। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस के तबादले किए हैं। एडीजी क्राइम विपिन कुमार पाण्डेय होंगे। इस पद पर रहे हवा सिंह घुमरिया को एडीजी मुख्यालय लगाया गया है।
शरत कविराज जोधपुर के नए पुलिस आयुक्त हींग, निवर्तमान पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश प्रथम को जयपुर पुलिस आयुक्तालय में विशेष आयुक्त ऑपरेशंस और अजयपाल लाम्बा को एससीआरबी से एसओजी में लगाया गया है। राहुल प्रकाश को वापस आईजी जयपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। बीकानेर रेंज की जिम्मेदारी आईजी ओमप्रकाश द्वितीय को सौंपी गई है। अभी दिसम्बर, 2025 में पदोन्नत होकर एसपी से डी आईजी बने अधिकारियों की पोस्टिंग नहीं दी गई हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि एक और तबादल सूची आएगी।

प्रफुल्ल कुमार को एडीजी इन्टेलिजेंस की पूर्ण जिम्मेदारी
आईजी प्रफुल्ल कुमार को पदोन्नति के बाद अब एडीजी इन्टेलिजेंस की पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। हालांकि, वे पहले भी यह पद संभाल रहे थे। डीआईजी राहुल कोटोकी को जेडीए से हटाकर आईजी क्रामिक के पद पर लगाया गया है।
किसे कहां लगाया
सूची के अनुसार हवासिंह घुमरिया को एडीजी पुलिस मुख्यालय, जयपुर विपिन कुमार पाण्डेय को एडीजी पुलिस, अपराध शाखा जयपुर, प्रफुल्ल कुमार एडीजी पुलिस, इंटेलिजेन्स जयपुर, एचजी राघवेन्द्र सुहासा एडीजी पुलिस, प्रशिक्षण, जयपुर, राजेश मीणा महानिरीक्षक पुलिस गृह रक्षा जयपुर, शरत कविराज पुलिस आयुक्त जेधपुर, एस. परिमला महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर, ओमप्रकाश प्रथम विशेष आयुक्त ऑपरेशन पुलिस आयुक्तालय, विकास कुमार महानिरीक्षक पुलिस एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर, अजयपाल लांबा महानिरीक्षक एसओजी, जयपुर , सत्येन्द्र सिंह महानिरीक्षक, जोधपुर रेज, राहुल प्रकाश महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज, जयपुर, हेमन्त कुमार शर्मा महानिरीक्षक एससीआबी, जयपुर, सत्येन्द्र कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान इन्स्टीट्यूट फॉर ट्रान्सफार्मेशन एण्ड एनोवेशन जयपुर, डॉ. प्रीति वन्द्रा महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था प्रशासन जयपुर, हरेन्द्र कुमार महावर महानिरीक्षक सीआईडी सीबी जयपुर, राहुल कोठोकी महानिरीक्षक पुलिस, क्रामिक पुलिस मुख्यालय जयपुर, ओमप्रकाश द्वितीय महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, बीकानेर, राजेश सिंह महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोध दस्ता जबपुर, राजेन्द्र प्रसाद गोयल महानिरीक्षक पुलिस कोटा, कालूराम रावत महानिरीक्षक पुलिस, सिविल राइट्स एण्ड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर में लगाया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन की तैयारी पर भड़की BJP, सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनकी सोच हमेशा नेगेटिव …
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, मंदिरों में किए दर्शन; RSS पर लगाया सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
- रायपुर में मां दुर्ग की विदाई : कुंड में 30 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, नगर निगम की चाक-चौबंद व्यवस्था
- ‘बदला या जनादेश?’ MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले- अन्याय के खिलाफ दें सशक्त जवाब
- कैमूर में नवरात्रि पर भव्य डांडिया उत्सव, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने महिलाओं संग जमकर खेले गरबा
