Rajasthan Budget Session: राजस्थान विधानसभा के 16वें सत्र के तीसरे बजट सत्र में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का अंतिम दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी, जहां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहले अपनी बात रखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की ओर से जवाब देंगे।

सदन में पेश होंगी अहम अधिसूचनाएं
आज की कार्यवाही में उच्च शिक्षा, कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जल संसाधन, नगरीय विकास और सहकारिता विभाग से जुड़े प्रश्नों पर चर्चा होगी। साथ ही वित्त विभाग की 6, गृह विभाग की 7 और आपदा प्रबंधन से जुड़ी 4 अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखी जाएंगी।
वार्षिक रिपोर्ट भी होंगी प्रस्तुत
इसके अतिरिक्त, सदन में कई वार्षिक रिपोर्ट भी पेश की जाएंगी। इनमें राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, पिछड़े वर्ग कल्याण समिति और चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित प्रतिवेदन शामिल हैं। सभापति केसाराम चौधरी इन रिपोर्ट्स को सदन में प्रस्तुत करेंगे।
दो महत्वपूर्ण याचिकाओं पर होगी चर्चा
सदन में दो याचिकाएं भी पेश की जाएंगी। पहली याचिका विधायक छगन सिंह राजपूत द्वारा आहोर के ग्राम देलदरी में पशु चिकित्सालय खोलने से संबंधित होगी। दूसरी याचिका विधायक हंसराज मीणा की होगी, जिसमें सपोटरा में कालीसिल नदी से पानी लिफ्ट कर बांधों में पहुंचाने का प्रस्ताव शामिल है।
पढ़ें ये खबरें
- पहले मां-बेटी को टक्कर मारी, फिर कार के नीचे फंसी महिला के साथ क्या हुआ?
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: ‘आश्रम 4’ टीम की शूटिंग बस दुर्घटनाग्रस्त, ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप
- रद्द हो सकती है अनंत सिंह की विधायकी! ‘छोटे सरकार’ के निष्कासन पर प्रेम कुमार का बड़ा बयान
- तरुण भंडारी के नाम पर गलत खबरें प्रसारित करने का आरोप, अब होगी जांच?
- Saudi Arabia में फंसे Karnataka के 800 उमराह यात्री, खाने-रहने का संकट; सुप्रीम कोर्ट जाएगी हज कमेटी
